17 मार्च 2019 - 16:36
ईरान अप्रैल में दर्जनों परमाणु उपलब्धियों का अनावरण करने जा रहा है

ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था एईओआई के प्रवक्ता ने अप्रैल में परमाणु क्षेत्र में देश की 112 उपलब्धियों के अनावरण होने की सूचना दी है।

बहरूज़ कमालवंदी ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में इन उपलब्धियों को बहुत अहम बताते हुए कहा कि ये उपलब्धियां अन्वेषण, इक्सट्रैक्शन, ईंधन चक्र, पावर प्लांट, लेज़र सहित विज्ञान व प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों की हैं।

उन्होंने कहा कि 9 अप्रैल को राष्ट्रीय परमाणु प्रौद्योगिकी दिवस पर इन उपलब्धियों का अनावरण होगा।

बहरूज़ कमालवंदी ने कहाः "देश के ताज़ा हालात के मद्देनज़र इन उपलब्धियों के अनावरण से दुश्मनों को यह संदेश मिलेगा कि ईरानी राष्ट्र आर्थिक पाबंदियों के सामने डटा हुआ है और उसने ख़तरे को अवसर में बदल दिया है।"